fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया क्षेत्र के पूर्व प्रधान को सपा में मिला महत्वपूर्ण ओहदा, जिलाध्यक्ष ने की ताजपोशी

चंदौली। चकिया विकासखंड के ग्राम सभा बोदलपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रदीप बनवासी को सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने मनोनयन पत्र देने के साथ ही सम्मान भी किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बोदलपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार बनवासी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीर्ष नेतृत्व के फैसले का सम्मान करते हुए प्रदीप वनवासी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी को मजबूती से आगे लेकर चलूंगा और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लोगों को सपा से जोड़ने का कार्य करूंगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद, राम सिंह चैहान, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया, सुदामा यादव, बंश राज पासवान, प्रदेश सचिव मनोज यादव, मुस्ताक अहमद खान आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Back to top button