fbpx
संस्कृति एवं ज्योतिष

Karwa Chauth 2022 : इस करवा चौथ राशि अनुसार दें अपनी लाइफ पार्टनर को गिफ्ट, सालभर रहेंगी खुशियां

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, गुरूवार को मनाया जा रहा है। रात में चौथ का चांद देखने के बाद महिलाएं छलनी में जीवन साथी का चेहरा देखकर अपने व्रत को खोलती हैं।वहीं पूजा समाप्त होने के बाद पति अपनी जीवन संगनी को गिफ्ट भी देता है। ऐसे में अगर जीवन संगिनी को राशि के अनुसार गिफ्ट दिया जाए तो सालभर घर में खुशियां बनी रहती है। ज्योतिषविद विमल जैन के अनुसार अगर आप भी अपनी लाइफ पार्टनर को गिफ्ट देते हैं तो साल भर खुशियां मिलेगी साथ ही आपस में प्यार बना रहेगा। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार अपनी लाइफ पार्टनर को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।


मेष : सोने के आभूषण, लाल रंग के कपड़े या इत्र गिफ्ट में दे सकते हैं।
वृषभ : लाल रंग की साड़ी या फिर अन्य कपड़े और लाल रंग के गहने दे सकते हैं।
मिथुन : पीले रंग के कपड़े, सोने के आभूषण, धार्मिक वस्तु या फिर पीले रंग की मिठाई दे सकते हैं।
कर्क : चांदी या मोती से संबंधित कोई गिफ्ट दें, लाभकारी रहेगा।
सिंह : जूते, चप्पल, गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी या तांबे से बनी कोई चीज देनी चाहिए।
कन्या : हरे रंग के कपड़े व चूड़ियां, सजावटी चीज।


तुला : गुलाबी या बादामी रंग का कोई उपहार दे सकते हैं। गुलाबी रत्नों का हार भी दे सकते हैं।
वृश्चिक : लाल या पीले रंग का कोई उपहार दे सकते हैं।
धनु : पीले रंग के वस्त्र या कोई भी पीले रंग का गिफ्ट।
मकर : मैरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ : मैरून या नीले रंग के वस्त्र या सोने के गहने दे ।
मीन : राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। ऐसे में पत्नी को पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

Back to top button