fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने डाक्टर सुजीत कन्नौजिया, समर्थकों में हर्ष

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने जिले के बबुरी निवासी डा. सुजीत कुमार कन्नौजिया को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इससे समर्थकों में खुशी है।

 

नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया। इसके लिए सदैव आभारी रहूंगा। कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।

Back to top button