fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

चंदौली में छठ पूजा : वेदी पूजन को घाटों पर उमड़ा व्रती महिलाओं का हुजूम, प्रशासन मुस्तैद, चक्रमण कर रहे अधिकारी

चंदौली। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ बिहार सीमा पर स्थित जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार की शाम वेदी पूजन के लिए व्रती महिलाओं का हुजूम घाटों पर उमड़ा। महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर अधिकारी बलुआ गंगा घाट समेत तालाबों, सरोवरों के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सफाई व्यवस्था व अन्य इंतजाम देखे। रविवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं सोमवार को उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।

chhath puja

महिलाएं पुत्रों की दीर्घायु व पुत्र प्राप्ति की कामना, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत रहकर तीन दिनों तक भगवान सूर्य की उपासना करती हैं। कोरोना काल में दो सालों तक आयोजन फीका रहा। हालांकि इस बार स्थिति सामान्य है। ऐसे में लोग छठ पूजा के भव्य तरीके से आयोजन में जुटे हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत हुई। शनिवार को व्रती महिलाओं ने घाटों पर जाकर वेदी पूजन किया। इस दौरान घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ ही उनके परिजनों की भीड़ रही। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आयोजन की मानीटरिंग के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अधिकारियों की टीम ने बलुआ गंगा घाट के साथ ही अन्य तालाबों व सरोवरों का भ्रमण किया। यहां सफाई, प्रकाश आदि व्यवस्था देखी। संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम के जरिए मानीटरिंग की जाएगी। पुलिस भी अलर्ट पर है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।

chhath puja

Back to top button