fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली : तालाब में उतराया मिला व्यक्ति का शव, शर्ट पर लगा है सिक्योरिटी कंपनी का टैग

चंदौली। सदर कोतवाली के नरसिंहपुर खुर्द गांव स्थित तालाब में शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव उतराया मिला। तालाब किनारे ग्रामीण जुट गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक कहीं दूर का रहने वाला बताया जा रहा।

 

शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ युवक तालाब की ओर गए तो शव उतराया देखा। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों को पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तालाब में मिले शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक आसपास के इलाके का नहीं है। इसलिए शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Back to top button