fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली पहुंचे सपा के प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं से बोले ईवीएम पर नजर गड़ाए रखो

चंदौली। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मचे हो हल्ला के बीच सपा के प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद बुधवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के साथ मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। कार्यकर्ताओं को हर वक्त ईवीएम की निगरानी के निर्देश दिए।

प्रदेश महासचिव ने डीएम के साथ चारों स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। वेस्टेज रूम में अपने सामने ताला बंद करवाया। इसकी चाबी डीएम ने अपने पास रखी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चंदौली में ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है। मतगणना की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। सपा महासचिव ने अधिकारियों, प्रत्याशियों व अन्य लोगों के वाहन नवीन मंडी के बाहर खड़ा कराने की मांग की। बोले, मतगणना स्थल पर किसी को मोबाइल न ले जाने दिया जाएगा। कार्यकर्ता इस पर नजर रखें। प्रदेश के कई जिलों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। प्रशासनिक अमला अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से नकार दिया। बोले, एग्जिट पोल लोगों को गुमराह करने के लिए दिखाए जा रहे हैं। सपा 300 का आंकड़ा पार करेगी। चुनाव प्रचार के दौरान हमे भरपूर जन समर्थन मिलना इसका प्रमाण है।

Back to top button