fbpx
क्राइममऊराज्य/जिला

कोल माफिया का तीन सौ टन कोयला जब्त, बाहुबली मुख्तार अंसारी से कनेक्शन

मऊ। मुख्तार अंसारी गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को आईएस 191 के नजदीकी और मन्ना सिंह हत्याकांड में सह अभियुक्त कोयला माफिया और त्रिदेव ग्रुप के मालिक उमेश सिंह का लगभग 300 टन कोयला पुलिस ने जब्त कर लिया। इसकी कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये है। पुलिस उमेश को एक के बाद एक चोट देते हुए अब तक छह करोड़ 92 लाख 86 हजार रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है।
मऊ पुलिस के अनुसार मुख्तार अंसारी के साथ मन्ना सिंह हत्याकांड में सह अभियुक्त रहे त्रिदेव ग्रुप के मालिक उमेश सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। पलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि उमेश सिंह ने माफिया से संबंधों का इस्तेमाल करते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की है। इसकी जांच विभिन्न जांच एजेंसियों के जरिए कराई जा रही है। मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। बीते चार महीने में गैंेग चलाने वाले माफियाओं के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में तकरीबन 21 करोड़ 80 लाख 36 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कराई जा चुकी है। माफियाराज के खिलाफ योगी सरकार की इस कार्रवाई से मुख्तार अंसारी समर्थक सकते में हैं।

Leave a Reply

Back to top button