
सोनभद्र। शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र की बैठक शहर बुधवार को अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हुई। इसमें सोनभद्र शहर कांग्रेस का दर्जा मिलने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार व्यक्त किया गया। 22 सदस्यीय शहर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी के अलावा कोषाध्यक्ष शैलेंद्र मालवीय, उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी, मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, मृणाल सिंह, बेबी सिंह, महासचिव आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चैबे, मो. फैजान अहमद, शिव प्रसाद यादव, सचिव अंकित केजरीवाल, ओम प्रकाश पांडये, अवधेश श्रीवास्तव, मिथिलेश शर्मा, बाबूलाल कोल, शंकरलाल भारती, सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुमार पाठक, संतोष पाठक, सुषमा खरवार, सीता राय और बब्बू मिश्रा को कार्यकारिणी में जगह मिली। अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कार्यकारिणी के सदस्यों से शहर में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मृणाल सिंह ने किया।