fbpx
वाराणसी

बड़ी खबर : वाराणसी के दरेखू गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटकर मासूम की मौत, दंपत्ति समेत 3 अचेत

वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत दरेखू गांव में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के तीन लोग बेहोश मिले। वहीं साथ में सो रहे एक मासूम की मौत हो गई। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है, और छानबीन शुरु कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग गुरुवार सुबह अचेत मिले। आनन-फानन में गांव वालों की मदद से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति-पत्नी समेत तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

जिस परिवार के साथ ये हादसा हुआ वो दरेखू गांव में किराये के कमरे में रहता था। मकान मालिक के अनुसार परिवार का मुखिया वाहन चालक है। उसके एक बच्चे की तबीयत खराब थी। बुधवार रात घर के सारे लोग कमरे में बच्चे के साथ सोए थे। ठंड से बचने के लिए कोयला और लकड़ी जलाया गया था। इसी अंगीठी के धुंए से पूरे परिवार का दम घुट गया।

खबर अपडेट की जा रही है..

 

Back to top button