
चंदौली। पूर्वांचल टाइम्स की खबर पर मोहर लग गई। शहाबगंज सेक्टर नंबर दो से निर्दल जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ शर्मा कोे ही भाजपा ने चंदौली सेेे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दीनानाथ शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के चहेते माने जाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की हाट सीट पर अपना कब्जा जमाने के लिए ही भाजपा ने यह दांव खेला है।
अंदरखाने में यह चर्चा कई दिनों से चल रही थी कि पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह के सारथी दीनानाथ शर्मा ही चंदौली में बीजेपी का चेेहरा होंगे। भाजपा ने कई विकल्पों पर विचार किया। लेकिन छत्रबली सिंह के उम्मीदवार को दरकिनार करने की स्थिति में जीत भी दूर होती नजर आ रही थी। हालांकि भाजपा से टिकट पाने के लिए कई सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन प्रत्येक संभावना छत्रबली सिंह तक जाकर ठहर जा रही थी। बहरहाल जिला इकाई ने काफी विचार करने के बाद दीनानाथ शर्मा का नाम आगे बढ़ाया, जिसपर प्रदेश नेतृत्व ने भी मोहर लगा दी।
दीनानाथ का भाजपा कार्यालय में हुआा माल्यार्पण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने सत्ता पक्ष पर भरोसा नहीं दिखाया था। ऐसे में पार्टी 35 में महज आठ पद ही जीत सकी थी। हालांकि पार्टी से टिकट न मिलने पर तीन उम्मीदवारों ने बागी के तौर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। सपा ने 12 पदों पर कब्जा जमाया। बसपा महज तीन पदों पर सिमट गई। दो पद क्षेत्रीय दलों के खाते में गए। शेष पदों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की। ऐसे में भाजपा के पास कोई दमदार उम्मीदवार नहीं था, जिस पर दाव लगाया जा सके। ऐसे में शहाबगंज सेक्टर नंबर दो से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीनानाथ शर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। दीनानाथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के करीबी माने जाते हैं। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। दीनानाथ ने इसके लिए सत्ता पक्ष का आभार प्रकट किया। बोले, पार्टी के मूल मंत्र सेवा की संगठन को उद्देश्य बनाकर काम करूंगा। सरकार की नीतियों व जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। चकिया विधायक शारदा प्रसाद, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, अनिल तिवारी, शिवराज सिंह, जैनेंद्र राम, राजकुमार जायसवाल, अनिल सिंह मौजूद थे।