fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौली के युवक ने किया ऐसा काम, स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस करेगी सम्मान

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी अशोक मौर्या के पुत्र घनश्याम मौर्या ने इंसानियत की मिसाल कायम की है। राह चलते लोगों की मदद करना और सही समय पर यूपी 112 को सूचित करना उनकी फितरत में शुमार है। उनके सहयोग की भावना को देखते हुए 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें यूपी 112 की ओर से सम्मानित किया जाएगा। घनश्याम को एडीजी की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
आज भी घनश्याम जैसे लोग मिल जाएंगे जो निःस्वार्थ भाव से सबकी सेवा करते हैं। घनश्याम राह चलते किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते। पुलिस के लिए जागरूक कालर का काम कर दुर्घटना होने पर यूपी 112 की मदद से अब कई लोगों की जान बचा चुके हैं। उनके इस कार्य को देखते हुए यूपी 112 के एडीजी अशोक कुमार द्वारा उन्हें 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति पत्र व पुलिस रिस्पांस व्हीकल का माडल प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए थर्ड पार्टी कालर घनश्याम मौर्या को जनपद की पुलिस ही सम्मानित करेगी।

Back to top button