
चंदौली। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार हैं। आसमान में बादल छाएंगे। वहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 21 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम साफ होगा और तीखी धूप बेहाल करेगी।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के प्रभाव के चलते पिछले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वांचल के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। इसका असर रबी फसलों पर पड़ा। किसानों की गेहूं की खेत में खड़ी फसल प्रभावित हुई। वहीं खेत में काटकर रखे गए बोझ भी भींग गए। इससे किसानों को मायूसी हाथ लगी।
एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 अप्रैल से मौसम में देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। वहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 17 से 21 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। उसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। इससे तापमान में वृद्धि हो सकती है।