fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : चंदौली में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया लू व वार्म नाइट का अलर्ट, जानिये कब होगी बारिश

चंदौली। जून में गर्मी सितम ढा रही है। भीषण गर्मी के साथ ही लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पिछले चार दिनों से तापमान 45 डिग्री से ऊपर है। वहीं लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों के लिए लू और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। नमीयुक्त पुरवा हवा की सक्रियता बढ़ने के बाद यूपी में मानसून की एंट्री के आसार हैं। उसके बाद बारिश हो सकती है।

 

20 मई के बाद से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। मई में तापमान बढ़कर 47 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। जून के शुरूआती दो दिनों तक बादलों की सक्रियता ने तीखी धूप से थोड़ी राहत जरूर दिलाई, लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए। इसके बाद जारी धूप व गर्मी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले पांच दिनों से धूप और लू लोगों को बेहाल कर रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। वहीं सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। मौसम विभाग ने चंदौली समेत वाराणसी व पूर्वांचल के अन्य जिलों में लू और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि बिहार में आगे बढ़ने के उपरान्त ही मानसून की यूपी में एंट्री होगी। पुरवा हवा के साथ मानसून आगे बढ़ेगा। गर्म पछुआ हवाओं के थमने के बाद ही मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।

Back to top button