fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli: दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता शुरू, चकिया विधायक ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चंदौली। जीआईसी चकिया ग्राउंड पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई। विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने इसका शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।


विधायक ने कहा आज के युवा कल हमारे देश की तकदीर हैं। खेल शरीर के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को पनपने को मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हम सभी को खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।

जूनियर 100 मीटर बालक दौड़ में श्रेया सिंह केराडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर ब्रिजेश पासवान रहे। सब जूनियर 800 मीटर बालक दौड़ में पुनवासी भीषमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 200 मीटर बालिका दौड़ में प्रतिमा प्रीतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नीतू हेतिमपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जूनियर 1500 मी बालक दौड़ में शिवानंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जूनियर 400 मीटर बालक दौड़ में राहुल पाल टकटकपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया, गोला फेक में विवेकानंद दुबे अकोढ़वा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, विवेकानंद दुबे, अनिल यादव, मनोज पाण्डेय, राजेश पटेल, जेपी पटेल, बाबूलाल, वेद प्रकाश, मृत्युंजय यादव, मनोज मौर्य, विनय सिंह, सुजीत पटेल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Back to top button