fbpx
राजनीति

भाजपा नेता ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, मदद को कसी कमर



चंदौली। चंदौली में बाढ़ का कहर जारी है। उफनाई नदियां गांवों में प्रवेश करने लगी हैं। कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। ऐसी विपरीत परिस्थिति में बाढ़ पीड़ितों की मदद को भाजपा नेता आगे आए हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। पीड़ितों का हाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह मुगलसराय नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार के साथ सहजौर, छेमिया,मवई, कुंडा, बहादुरपुर, पड़ाव आदि इलाकों में गए, जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा नेता ने प्रभावित लोगों से मौजूदा स्थिति की जानकारी प्राप्त की उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यह भी कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर हाल में मदद करेगी। किसानों को नुकसान हुई फसलों का मुआवजा भी मिलेगा। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रशासनिक अमला भी मदद के लिए तत्पर है। कहा कि जो भी समस्याएं हैं उन्हें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान विकास सिंह रामचंद्र मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Back to top button