
चंदौली। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने आगामी विधान सभा चुनाव और संगठन की मजबूती को 17 कार्यकर्ताओं को युवजन सभा में विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। चकिया विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ग्राम प्रधान बलिया खुर्द को बनाया गया है चकिया ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रामाशीष पासवान को नियुक्त किया गया है। वही चकिया नगर अध्यक्ष पद पर धनंजय चाौहान को नियुक्त कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु दायित्व सौंपा गया है।