fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव, इन्होंने मारी बाजी

चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को बीआरसी पर गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। पहली बार मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। ब्लाक अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं समर्थकों में भी उत्साह दिखा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ शिक्षकों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया।

election

चकिया ब्लाक अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 15 वोटों से हराकर जीत हासिल की। अजय गुप्ता ने 285 वोट प्राप्त किए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे नरेंद्र कुमार यादव को 270 वोट मिले। जीत के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। बरहनी ब्लाक से यशवर्धन सिंह ने जीत हासिल की। चहनियां से राजीव यादव, नौगढ़ से महिपाल यादव, सकलडीहा से जयनारायण यादव, नियामताबाद से प्रवीण कुशवाहा, शहाबगंज से राजेश यादव ने जीत हासिल की। सदर व धानापुर ब्लाक में पहले ही चुनाव हो चुका है। जीत के बाद पदाधिकारियों के समर्तक गदगद दिखे। पदाधिकारियों का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

election

Back to top button