fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः रात में हाथ पकड़कर खेत में खींच ले गए प्रधान जी, महिला ने लगाई थाने में गुहार

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के रैपुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत सबल जलालपुर निवासी महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि विगत दिनों रात सात बजे चिकित्सक के यहां से दवा लेकर वापस लौट रही थी। रास्ते में ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी हाथ पकड़कर खेत में खींचकर ले गए और लज्जा भंग करने की कोशिश की। महिला ने प्रतिरोध किया और शोर मचाने लगी। उसी दौरान एक बाइक से दो लोग आते दिखे, जिन्हें देखकर प्रधान और उनके साथी भाग निकले। लेकिन धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी से बताया या पुलिस में खबर की तो अंजाम बुरा होगा। महिला का आरोप है कि प्रधान उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बताया कि ग्राम प्रधान का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही ग्राम प्रधान ने कागजात बनवाकर सुलह की बात कही थी। लेकिन उनके इरादे नेक नहीं थे। धीना थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button