fbpx
वाराणसी

Varanasi News : गोली से घायल क्रिकेट कोच की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, अवैध संबंधों में लिया गया था बदला

वाराणसी। कबीरचौरा निवासी क्रिकेट कोच रामलाल यादव को बीते एक मई की सुबह डीएवी कॉलेज के मैदान में गोली मारी गई थी। उन्हें मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गोली मार कर हत्या के प्रयास करने के आरोप में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। खजुरी निवासी रामजी दुबे उर्फ रामू ने बताया कि वह क्रिकेट कोच द्वारा उसकी मां के साथ की गई ज्यादती और अवैध संबंध का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की नीयत से उसे गोली मरवाया था।

हत्या के मामले में रामजी दुबे के अलावा पक्की बाजार के मोहम्मद नदीम खान व मोहम्मद नसीम कुरैशी, शिवपुर क्षेत्र की अशोकपुरम कॉलोनी के प्रभात दास उर्फ छोटू और पहड़िया क्षेत्र की गणपति नगर कॉलोनी के मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, बीते एक मई की सुबह डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बदमाशों ने कबीराचौरा निवासी क्रिकेट कोच रामलाल यादव को गोली मार दी थी।

 

Back to top button