fbpx
weatherचंदौली

चंदौली : विदाई के वक्त मानसून मेहरबान, मौसम विभाग का आया अलर्ट, जानिए आगे के मौसम का हाल

चंदौली। विदाई के वक्त मौसम मेहरबान हो गया है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा तो यह क्रम और आगे भी बढ़ सकता है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वहीं धान की फसल के लिए भी फायदेमंद है।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र से जारी एडवाइजरी के अनुसार जिले में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। यह क्रम आगे भी बढ़ सकता है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य बंगाल की खाड़ी में बने अति अवदाब उत्तर पश्चिमी दिशा में अग्रसरित होकर मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी क्षोभमंडल तक विस्तारित होने से कम दबाव के क्षेत्र के रूप में संकेंद्रित हुआ। इसका प्रभाव धीरे धीरे उत्तर पश्चिमी दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने से 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू हुआ है। यह आगे भी जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

धान की फसल को लाभ

इस साल मौसम दगाबाज रहा। इससे किसानों को धान की फसल की सिंचाई करने में काफी परेशानी हुई। मानसून की विदाई के वक्त ठीक-ठाक बारिश हो रही है। इसका लाभ धान की फसल को मिल रहा है। यदि बारिश नहीं होती तो किसानों के मुश्किल बढ़ जाती। रेड़ा पर धान की फसल की सिंचाई के लिए निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ता।

 

Back to top button