fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौली: जिले में बनेंगे चार सखी बूथ, बिछेगा रेड कारपेट, आधी आबादी करेगी मतदान

चंदौली। विधानसभा चुनाव में चार सखी बूथ बनाए जाएंगे। आधी आबादी के मतदान के लिए बनाए जाने वाले सखी बूथों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। यहां रेड कारपेट बिछेगा। वहीं महिला मतदान कार्मिक व सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि आधी आबादी बेझिझक होकर मताधिकार का प्रयोग कर सके। जिला प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा में एक सखी बूथ बनवाने का निर्णय लिया है।

निर्वाचन आयोग ने महिलाओँ को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए सखी बूथ बनवाने का आदेश दिया है। इसको लेकर पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाके में एक सखी बूथ बनाने का निर्णय लिया गया। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बनाए जाने वाले इन बूथों पर आधी आबादी मतदान करेंगी। बूथों पर महिला मतदान कार्मिक व सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। बूथों को गुब्बारे अथवा अन्य तरीके से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। अपनी खूबसूरती की वजह से सखी बूथ अलग ही दिखेंगे। जिला प्रशासन आयोग के मानक के अनुरूप इसकी तैयारी में जुटा है।

Back to top button