
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव में चाकूबाजी की घटना में 18 वर्षीय चंदन बिंद की मौत हो गई, जबकि विजय बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की छानबीन में जुटी है।
चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आरोपित सोनू पटेल को पकड़कर जमकर पिटाई की। वहीं गंभीर रूप से घायल चंदन और विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चंदन बिंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय बिंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय भेजा गया।
ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपित सोनू की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं इससे जुड़े हर पहलु को खंगाल रही है।