fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : साइकिल से जा रहा युवक नहर में गिरा युवक, सुबह मिली लाश, मचा कोहराम

चंदौली। इलिया थाना के कलानी नहर में शुक्रवार की सुबह युवक की लाथ मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया।

 

बड़ौरा के आरोलेटवा कला निवासी राजकुमार वनवासी पुत्र रामा बनवासी (21 वर्ष) रात में गांव के बाहर सिवान में सोने जाता था। गुरुवार की रात भी वह घर से साइकिल से सिवान में जा रहा था। उसी दौरान अचानक साइकिल समेत कलानी नहर में गिर गया। नहर में पानी होने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब नहर की तरफ तो शव देखकर लोगों को सूचना दी। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button