fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अवैध संबंधों के चलते महिला की हुई थी हत्या, आरोपित ने उगले घटना से जुड़े राज

चंदौली। अगस्त माह में महिला की हत्या कर शव रेलवे लाइन के किनारे फेके जाने की घटना का मुगलसराय पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने घटना से जुड़े कई राज उगले। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या हुई। पुलिस आरोपित से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

हृदयपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे 30 अगस्त को महिला की लाश मिली थी। महिला का गला साड़ी से कसा हुआ था। सूचना के बाद एसपी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका की शिनाख्त हृदयपुर निवासी सीमा के रूप में हुई थी। मृतका के भाई गजाधर यादव की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी रही। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपित हृदयपुर निवासी मुराहू यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसका महिला के साथ अवैध संबंध था। उसके लिए मैनें क्या-क्या नहीं किया। उसे जमीन खरीदने के लिए पैसों की मदद की। वह जब भी पैसा मांगती थी तो उसे दे देता था। पिछले छह माह से महिला से आरोपित से दूरी बनाने लगी। पुलिस के अनुसार यह बात आरोपित को नागवार गुजरी। उसने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को बहुत बारिश हो रही थी। उस दिन सीमा काम पर जाने के लिए घर से निकली। उसी दौरान उसने उसका पीछा किया और उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव रेलवे लाइन के किनारे फेक दिया।

Back to top button