fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : किसानों के लिए मुसीबत बने वन्य जीव, फलों व सब्जियों की खेती को बना रहे निवाला, काश्तकारों को लग रही अच्छी-खासी चपत

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया ब्लाक के पहाड़ी इलाकों में बसे गांवों के किसानों के लिए वन्य जीव मुसीबत बन गए हैं। पशुओं को फलों और सब्जियों की खेती को अपना निवाला बना रहे हैं। खेत में खड़ी सब्जियां बर्बाद होने से किसानों को अच्छी-खासी चपत लग रही है। सबकुछ जानते हुए वन विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे किसान बेहाल हैं।

 

दुबेपुर ग्राम सभा के किसान जयप्रकाश पांडे ने बताया कि लगातार निगरानी के बावजूद किसानों की गाढ़ी कमाई जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं। जंगली सूअर खेत की मेंढ खोद दे रहे। वहीं नील गाय फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचा रही हैं। सब्जियों के खेत वन्य जीवों का निवाला बन रहे। उनसे किसानों को खतरा भी है। इसको लेकर वन विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके विपरीत दूसरे जिलों से बंदरों को लाकर यहां पर्वतीय व जंगली इलाके में छोड़ दिया जा रहा है। बंदर भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। राहगीरों पर हमला भी कर देते हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। किसानों ने प्रशासन सहित चकिया रेंजर व डीएफओ से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। चेताया कि यदि समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Back to top button