fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : शादी में पनीर नहीं मिली तो आगबबूला हो गया सिरफिरा युवक, मंडप पर चढ़ा दी बस, पांच घायल

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात शादी में पनीर न मिलने युवक ने आपा खो दिया। सिरफिरे ने मंडप मिली बस चढ़ाकर लोगों को कुचलने की कोशिश की। पांच लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस की मध्यस्थता के बाद रविवार को विवाह कराया गया।

 

हमीदपुर गांव निवासी राजनाथ यादव की पुत्री की शनिवार को शादी थी। वाराणसी के मंडुवाडीह के पहाड़ी गांव से बारात आई थी। शादी के दौरान गांव का एक युवक खाना खाने पहुंचा। वह ज्यादा पनीर की मांग करने लगा। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और लड़की के पिता ने कल्छुल से उसके सिर पर वार कर दिया।

 

इससे गुस्साए युवक ने मिनी बस मंडप के चारों तरफ दौड़ा दी। इस दौरान खाना खा रहे कई लोग घायल हो गए। लड़की के चाचा, दूल्हे के पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रात भर शादी रुकी रही। सुबह पुलिस और लोगों की मध्यस्थता के बाद शादी कराई गई।

 

मुगलसराय इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने बताया कि गांव का एक मनबढ़ युवक खाना खाने गया था। पनीर को लेकर विवाद हो गया। नाराज युवक ने मंडप पर मिनी बस चढ़ा दी। आरोपित वाहन समेत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button