fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बलुआ गंगा तट पर बन रहा जल पुलिस का भवन, क्षेत्रीय लोगों में खुशी

चंदौली। जिले के बलुआ स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर लंबे समय से प्रतीक्षित जल पुलिस चौकी का सपना अब साकार होने की दिशा में बढ़ चला है। विगत वर्षों से इस स्थान पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की तैनाती की मांग की जा रही थी, जो अब साकार रूप ले रही है।

 

बीते एक सप्ताह से भवन निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। बलुआ गंगा घाट की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के साथ-साथ यहां अक्सर दुर्घटनाएं होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। आत्महत्या के कई मामले और धार्मिक अवसरों पर जनसैलाब की उपस्थिति को देखते हुए जल पुलिस की मौजूदगी समय की आवश्यकता बन चुकी थी।

 

महर्षि वाल्मीकि आश्रम और पौराणिक कुंड की उपस्थिति इस घाट को और भी विशेष बनाती है। मौनी अमावस्या, गंगा दशहरा, एवं अन्य पर्वों पर हजारों श्रद्धालु यहां स्नान-दान करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल पुलिस की तैनाती से अब गंगा तट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और हादसों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत और संतोष की भावना है।

 

Back to top button