
चंदौली। चकिया कोतवाली के सिकंदरपुर गांव स्थित तालाब में अधड़े का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही।
सिकंदरपुर गांव निवासी आलू यादव उर्फ अमरनाथ (46) मंगलवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकले थे। हालांकि दस बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने गांव के साथ ही परिचितों के यहां पूछताछ की, लेकिन आलू का कहीं अता-पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद गांव के कुछ लोगों तालाब की ओर गए तो अधेड़ का शव पानी में उतराया दिखा। इससे ग्रामीणों में कोहराम मच गया। तत्काल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। वहीं पुलिस को भी सूचित किया। परिवार के लोग रोते-बिलखते तालाब पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।