
चंदौली। चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल से लोक सभा क्षेत्र की नौ सड़कों की सूरत बदलने वाली है। नौ सम्पर्क मार्गाें के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने पांच करोड़ दो लाख 87 हजार की स्वीकृति प्रदान की है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि पं दीन दयाल उपाध्याय विधानसभा क्षेत्र के कम्हरिया में मंगरु बिन्द के घर से बारी माइनर (मछरिया पुल) तक, खरगीपुर काली माता मन्दिर से लौंदा माइनर तक, सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहरोई ब्राह्मण बस्ती से चौहान बस्ती दान का पुरा तक, अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर बहबलपुर से चकरिया होते हुए दरियापुर रजवाहे तक, सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के एनएच 97 सैयदराजा जमानिया मार्ग पर कन्दवा थाने से पश्चिम कम्हरिया होते हुए ठाकुरबाड़ी तक, ग्राम खोर में नहर पुल से तुलसी आश्रम तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं लोक सभा क्षेत्र के ही वाराणसी जनपद अंचल में आने वाले शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पिच रोड से काली माता मन्दिर तक, अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बर्थरा खुर्द से अजांव तक तथा सुल्तानुपर खुर्द महराजगंज से राजभर बस्ती से होते हुए रामपुर तक की सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। 9.39 किमी. लंबाई की उपरोक्त सभी सड़कों के निर्माण के लिए शासन द्वारा कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है।