fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : केंद्रीय मंत्री रविवार को आएंगे चंदौली, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

चंदौली। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय रविवार को जिले में आएंगे। जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सरकार के विकास कार्यों व नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय ने दी है।

 

उन्होंने बताया कि डा. पांडेय दोपहर एक बजे चंदौली पहुंचेंगे। यहां निजी चिकित्सालय में कंबल और दवा वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। जरूरतमंदों में कंबल वितरण करेंगे। शाम चार बजे कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे। यहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। शाम को मंझवार गांव जाएंगे। इसके अलावा अन्य निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

Back to top button