fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बेकाबू कार ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बबुरी-धरौली मार्ग पर जरखोर गांव के समीप हुआ हादसा आक्रोशित ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर के कूचकर कार किया क्षतिग्रस्त घंटों लगा रहा जाम, पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को किया शांत

  • बबुरी-धरौली मार्ग पर जरखोर गांव के समीप हुआ हादसा
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर के कूचकर कार किया क्षतिग्रस्त
  • घंटों लगा रहा जाम, पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को किया शांत

चंदौली। बबुरी थाना के जरखोर गांव के समीप बबुरी-धरौली मार्ग पर शुक्रवार को साइकिल सवार छात्रा को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा लगभग 10 फीट हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरी। इससे छात्रा को गंभीर चोटें आईं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर बांस-बल्ली रखकर जाम कर दिया। वहीं ईंट-पत्थर से कूंचकर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने समझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।

जरखोर खुर्द निवासी लोकनाथ की पुत्री संगीता (18 वर्ष) शुक्रवार की शाम बबुरी स्थित दुर्गा इंटर कालेज से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। उसी समय बबुरी की तरफ से जरखोर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने छात्रा को धक्का मार दिया। जोरदार टक्कर के बाद छात्रा लगभग 10 फीट ऊपर उछलते हुए दूर जा गिरी। इससे छात्रों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। कार सवार मौका देखकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं मार्ग पर बांस-बल्ली रखकर जाम कर दिया। सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

Back to top button