fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बबुरी में दो घटनाएं, गड्ढे में गिरकर बालक की मौत, पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसी की ही बिगड़ी नियत  

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो घटनाएं हुईं। धरदे गांव में घर के बाहर पानी भरे गड्ढे में गिरकर बालक की मौत हो गई। वहीं एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पड़ोसी ने बालिका के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

 

धरदे गांव निवासी दिलीप का पांच वर्षीय पुत्र उमेश शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय समीप बने गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में पानी भरा था। इसकी वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बल्कि उसका अंतिम संस्कार करने में जुट गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

वहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पड़ोसी ने बालिका के माता-पिता के यहां खाना खाया और घर के बरामदे में बैठा था। वहीं बालिका भी खेल रही थी। उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घरवालों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। इसके बाद आरोपित धर्मेंद्र पांडेय वहां से फरार हो गया। परिजनों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Back to top button