fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : घर से बाहर खेल रही तीन साल की मासूम किंजल अचानक हो गई गायब, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

चंदौली। बबुरी थाना के सुरौली गांव निवासी तीन साल की बालिका लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। लड़की के पिता ने बबुरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से गुहार लगाई है।

 

लड़की के पिता गोरख ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी किंजल शुक्रवार को घर से नहर की तरफ गई थी। वहां से लापता हो गई। नहर, आसपास के इलाके के साथ ही कुएं, तालाब में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है।

Back to top button