
- विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल सिकंदरपुर चौराहे पर एकाएक पहुंच गया जंगली सुअर घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, अक्सर होती हैं घटनाएं
- विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
- सिकंदरपुर चौराहे पर एकाएक पहुंच गया जंगली सुअर
- घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत, अक्सर होती हैं घटनाएं
चंदौली। चकिया ब्लाक के सिकंदरपुर गांव में जंगली सुअर के हमले में तीन लोग घायल हो गए। सुअर ने कई मवेशी को जख्मी कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे भगाया। वहीं घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। विधायक कैलाश आचार्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंकदरपुर तालाब की तरफ से जंगली सुअर एकाएक चौराहे पर पहुंच गया। उस दौरान उसके रास्ते में जो भी आया, उस पर अटैक कर दिया। जंगली सुअर के हमले में सिकंदरपुर निवासी चिरोजा देवी पत्नी स्वर्गीय अमरदेव (65 वर्ष) विशुन मौर्य पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ (70 वर्ष), काजू पुत्र धनेश पटेल (20 वर्ष) घायल हो गए। वहीं मवेशी भी घायल हो गए। घायलो को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिरोजा देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना के बाद विधायक कैलाश आचार्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। वहीं चिकित्सकों से बात कर समुचित इलाज के निर्देश दिए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।