fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli news : केविके में तीन दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ, डीएम बोलीं, शासन से मिला बजट, जल्द शुरू होगा मत्स्य मंडी का निर्माण

चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार तीन दिवसीय विराट किसान मेला (विन्ध्य जोन) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली काला चावल समिति, कृषि निदेशालय ब्यूरो, इफको, एफपीओ, ग्रामीण आजिविका मिशन व निजी कृषि यंत्र विक्रेताओं की ओर से स्टाल लगाकर विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

kisan mela

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बहुप्रतीक्षित चंद्रप्रभा बांध के पुनरुद्धार कार्य हेतु लगभग 12 करोड़ का प्रोजेक्ट का स्वीकृत कराया गया है। मत्स्य मंडी के निर्माण के लिए 62 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है, जल्द ही मत्स्य कृषकों हेतु जनपद में ही मत्स्य मण्डी का निर्माण प्रारम्भ हो जाएगा। धान खरीद हेतु जनपद में निर्धारित लक्ष्य 2.50 लाख मी0टन के सापेक्ष पारदर्शी रूप से 2.52 लाख मी0टन की खरीद की गयी है, जो एक उपलब्धि है। उन्होंने पारम्परिक खेती के अतिरिक्त मत्स्य पालन, औद्योनिक खेती एवं बहुफसली खेती हेतु प्रेरित किया गया। बोलीं, अलग खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। अधिक से अधिक किसान बंधु तीन दिवसीय विराट किसान मेले में आएं, यहां से जानकारी लेकर जाएं, अपने खेतों में प्रयोग करें और लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों से आर्गेनिक और मिलेट्स की खेती किए जाने हेतु प्रेरित किया।

kisan mela

संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मंडल ने अवगत कराया कि वर्तमान वर्ष 2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में उनके द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती हेतु किसानों को प्रेरित किया। किसान मेला में किसान रतन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, अनन्त कुमार सिंह एवं शैलेन्द्र पाण्डेय को कृषि के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने हेतु शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

 

Back to top button