
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के परनपुर कला गांव में घर में घुसकर चोरों ने नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जगने पर परिवारवालों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना से अवगत कराया।
गांव निवासी सर्वजीत कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने नए घर में सोए थे। सुबह जगने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक टूटा था। वहीं आभूषण और 30000 नकदी गायब थे।
उन्होंने बबुरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। गांव में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने तत्काल घटना का खुलासा करने की मांग की है।