
चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले की स्थायी लोक अदालत में आशुलिपिक ग्रेड-2, पेशकार एवं चपरासी पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए केवल जनपद न्यायालय या कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण:
- आशुलिपिक ग्रेड-2 – 01 पद
- पेशकार – 01 पद
- चपरासी – 01 पद
चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह नियुक्ति अधिकतम 02 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र (जो भी पहले हो) तक के लिए होगी। चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि:
इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी 17 मार्च 2025, सायं 4:00 बजे तक अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर शैक्षिक योग्यता, सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं नवीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
साक्षात्कार की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय चन्दौली की वेबसाइट या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली कार्यालय में किसी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है।