
चंदौली। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने अतिपिछड़े जिले को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सांसद निधि, लोक निर्माण, गंगा प्रदूषण, यूपी सिडको, यूपी पीसीएल, बंधी प्रखंड आदि आदि विभागों से संबंधित कुल 26.66 करोड़ लागत की 127 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया गया। इस दौरान सरकार केंद्र व प्रदेश सरकारों के विकास कार्यों व नीतियों का बखान किया।
डा. पांडेय ने 2323.31 लाख लागत की 114 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 343.4 लाख लागत से तैयार 13 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। इसमें मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की 535.46 लागत की कुल 23 परियोजनाओं का शिलान्यास, 104.61 लाख की लागत की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की रू0 727.23 लाख लागत की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 233.47 लाख की लागत पांच परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। इसी प्रकार सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र की रू0 1060.62 लाख की लागत की कुल 43 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 05.32 लाख लागत की तीन परियोजनाएं लोकार्पित की गईं।
इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकारें जन कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। सरकार द्वारा तेज गति से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी की पहल पर जनपद में चलाए जा रहे चलो चंदौली अभियान की भी प्रशंसा की। विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। डीएम ईशा दुहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लाभार्थियों में बांटा स्वीकृति पत्र
केंद्रीय मंत्री ने समाज कल्याण, वृद्धा दिव्यांगजन एवं निराश्रित पेंशन योजना के चिह्नित लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के चिन्हित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र, क्षय रोगियों को पोषण सामग्री, ग्रामीण आजीविका मिशन कि महिलाओं को सीसीएल प्रमाण वितरण, वीसी सखियों को साड़ी वितरण, कृषि विभाग के चिन्हित लाभार्थी को ट्रैक्टर चाबी आदि का वितरण किया। इस दौरान पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग, श्रम विभाग, कौशल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सेवायोजन, सोशल सेक्टर यथा समाज कल्याण, दिव्यांग जन विभाग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उपायुक्त उद्योग, राजकीय आयुर्वेदिक विभाग, बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा विकास परक योजनाओं के स्टाल लगाएं गए थे। विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।