fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सहज जनसेवा केंद्र संचालक को मारपीटकर छीने 50 हजार, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के समीप रविवार की शाम मनबढ़ों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक को मारपीटकर 50 हजार रुपये छीन लिए। भुक्तभोगी ने तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। दिनदहाड़े छिनौती का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। वहीं भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले अवांछनीय तत्वों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

सदर कोतवाली के छीतो गांव निवासी अनिल यादव सहज जनसेवा केंद्र और मिनी बैंक का संचालन करते हैं। गांव के बाहर हाईवे पर उनका केंद्र है। रविवार को घर से 50 हजार रुपये लेकर केंद्र पर जा रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि उनका बेटा कुंकर से जल गया। आननफानन में घर पहुंचे और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह सड़क पर चाय-नाश्ता लेने के लिए गए थे। इसी बीच कुछ मनबढ़ युवक एक व्यक्ति को मार रहे थे। जैसे ही वे उनके समीप पहुंचे तभी युवक उनके उपर टूट पड़े। मारपीटकर जेब में रखे 50 हजार छीनकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने एक आरोपित को पहचान लिया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भुक्तभोगी से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई। उपनिरीक्षक विजय यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नौ माह पूर्व सहज जनसेवा केंद्र में हुई थी चोरी
भुक्तभोगी अनिल यादव ने बताया कि नौ माह पहले उसके उसके सहज जनसेवा केंद्र में चोरी हुई थी। चार एक लाख से अधिक नकदी लेकर चंपत हो गए थे। तहरीर के बावजूद पुलिस आज तक घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। दोबारा छिनैती की घटना से दहशत बढ़ गई है।

Back to top button