
चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के मसोई गांव में सात दिनों तक भक्ति की रसधार बहेगी। श्री वत्शेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट की ओर से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है। 26 मार्च से कथा का शुभारंभ होगा, जो एक अप्रैल तक चलेगी।
श्री वत्शेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के क्रम में इस बार श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समय प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुनिश्चित है। यह जानकारी आयोजक मंडल की ओर से दी गई है।