fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कुएं में बालक के डूबने का शक, पंप लगाकर निकाला जा रहा पानी, मौके पर जुटे लोग

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के दुलहीपुर स्थित 52 बीघा में कुएं में बालक के गिरने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान की ओर से पंप लगाकर कुएं का पता निकलवाया जा रहा है। हालांकि अभी तक कुएं में किसी के गिरने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

गुरुवार की सुबह महिला कुएं पर गई तो एक बच्चे की चप्पल वहां पड़ी थी। इस पर महिला को बालक के कुएं में गिरने का शक हुआ। महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इस पर काफी संख्या में लोग कुएं पर इकट्ठा हो गए। कुएं में झांककर देखा तो कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी होने के बाद ग्राम प्रधान पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवा रहे हैं। वहीं अभी तक किसी के कुएं में गिरने की पुष्टि नहीं हुए है। मौके पर भीड़ जुटी है।

Back to top button