
चंदौली। पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के नए ईओ रोहित सिंह बनाए गए हैं। इसके पहले उनकी तैनाती देवरिया में ईओ के पद पर थी। अभी तक नगर पालिका ईओ का चार्ज एसडीएम मुगलसराय संभाल रहे थे।

दरअसल, ईओ का पद काफी दिनों से रिक्त था। ऐसे में एसडीएम चार्ज संभाल रहे थे। नगरवासियों की ओर से ईओ की नियुक्त की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। देवरिया में ईओ रहे रोहित सिंह का तबादला नगर पालिका परिषद दीनदयाल उपाध्याय नगर ईओ के पद पर किया गया है। ऐसे में नगर में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।