fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: सनसनीखेज खुशबू हत्याकांड का हुआ खुलासा, प्रेमिका का इनकार बर्दाश्त नहीं कर सका सिरफिरा आशिक

जय तिवारी/रंधा सिंह

चंदौली। अलीनगर के लोको कालोनी निवासी 23 वर्षीय युवती खुशबू की हत्या (Khushboo murder case) का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। युवती के सिरफिरे आशिक ने ही सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर उसका कत्ल कर दिया। आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने आरोपी को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

आरोपी ने उगला हत्याकांड का पूरा सच
प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत वीरापुर निवासी नीरज यादव का पड़ोस के ही गांव हिरामनपुर निवासी खुशबू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुशबू अपनी दादी के साथ गांव रहती थी, जबकि उसके माता पिता अलीनगर के लोको कालोनी में रहकर काम करते थे। नीरज और खुशबू का प्रेम तभी से परवान चढ़ा जब दोनों साथ पढ़ते थे। दोनों के प्रेम संबंधों का पता जब युवती के परिवार वालों को चला तो घर में विवाद हुआ। पिता ने खुशबू को अपने पास बुला लिया। पिछले छह माह से वह लोको कालोनी में रह रही थी। लेकिन आरोपी नीरज के साथ उसका संबंध नहीं टूटा। नीरज ट्रेन से मुगलसराय आता और दोनों घर में ही मौका देख मिलते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी स्थापित हो गया था। नीरज खुशबू को गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाता रहा। कुछ दिन पहले खूशबू की शादी तय हो गई। सगाई के बाद फरवरी में शादी होनी थी। घटना वाले दिन जब नीरज आया तो खुशबू ने उसे यह बात बताई। यह भी कहा कि वह अब उससे नहीं मिलेगा ना ही कोई संबंध रखेगी। यह बात नीरज को काफी नागवार गुजरी। वह अपनी प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर अंदर से खौल उठा। बावजूद दोनों ने आखिरी दफा संबंध बनाया। इसके बाद नीरज ने घर में सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और खुशबू का गला रेत दिया।

 

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
खूशबू की हत्या करने के बाद नीरज ने चाकू को सब्जी वाली टोकरी में फेंक दिया। लेकिन फिर उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो चाकू को पानी से धो दिया। इसके बाद नीरज ने खुशबू की मोबाइल ले ली और राजघाट पहुंचकर सिम तोड़कर गंगा में फेंक दिया। लेकिन इसके पहले खुशबू जितने भी ह्वाट्स एप गु्रपों में जुड़ी थी सबसे एक-एक कर लेफ्ट हो गया। पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचने का यही आधार बना। सब्जी वाली टोकरी पर खून के छींटे भी मिले। एसपी अंकुर अग्रवाल और तेज तर्रार सीओ अनिरुद्ध सिंह खुद घटना की मानीटरिंग कर रहे थे। अंत में भागने से पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Back to top button