fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भगवा रंग से रंगवा दिया स्कूल, हेडमास्टर को नोटिस, दोबारा कराएंगे रंगरोगन

चंदौली जिले के धानापुर के ओदरा स्थित कंपोजिट विद्यालय को करावाया भगवा मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग में खलबली, हेडमास्टर से जवाब-तलब हेडमास्टर बोले, ग्राम प्रधान ने जानकारी न होने की वजह से करवा दिया यह काम

चंदौली, भगवा रंग में रंगवाया स्कूल, नोटिस, बीएसए चंदौली
  • चंदौली जिले के धानापुर के ओदरा स्थित कंपोजिट विद्यालय को करावाया भगवा मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग में खलबली, हेडमास्टर से जवाब-तलब हेडमास्टर बोले, ग्राम प्रधान ने जानकारी न होने की वजह से करवा दिया यह काम
  • चंदौली जिले के धानापुर के ओदरा स्थित कंपोजिट विद्यालय को करावाया भगवा
  • मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग में खलबली, हेडमास्टर से जवाब-तलब
  • हेडमास्टर बोले, ग्राम प्रधान ने जानकारी न होने की वजह से करवा दिया यह काम

 

चंदौली। धानापुर ब्लाक के ओदरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के भवन को भगवा रंग से रंगवा दिया गया। इसकी जानकारी होते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। वहीं स्कूल भवन का दोबारा रंगरोगन कराने का निर्देश दिया है।

 

कंपोजिट विद्यालय की बाहरी दीवार को सफेद की बजाय भगवा रंग में रंगवा दिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों में चर्चाएं तेज हो गईं। मामला बीएसए तक पहुंचा। बीएसए ने गाइडलाइन के विपरीत भगवा रंग में स्कूल भवन को रंगवाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। वहीं दीवार को दोबारा सफेद रंग से रंगवाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा कि स्कूल के पास ही लोकसभा चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी की जनसभा होने वाली है। इससे उत्साहित प्रधान व प्रधानाध्यापक ने स्कूल का रंग भी भगवा करवा दिया। प्रधानाध्यापक इसे प्रधान की गलती बता रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि यह कार्य शासनादेश के खिलाफ है। विद्यालय की बाहरी दीवार सफेद, हरा या लाल रंग की पट्टी के साथ होनी चाहिए। विद्यालय के अंदर आकर्षण के लिए कुछ रंगों का समावेश कर सकते हैं। मामले की जांच कर कर्रवाई की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह ने बताया कि जानकारी के अभाव में प्रधान की ओर से यह कार्य कराया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button