
चंदौली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 08 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।
समर स्पेशल ट्रेनों का विवरण:
लोकमान्य तिलक – दानापुर स्पेशल (01009/01010)
- चलने की तिथि: 07 अप्रैल से 30 जून 2025 (सोमवार व शनिवार)
- रूट: डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-मैहर-मदन महल-इटारसी-भुसावल
- समय: लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन 17:00 बजे दानापुर आगमन
- वापसी: 08 अप्रैल से 01 जुलाई 2025 (मंगलवार व रविवार)
- समय: दानापुर से 19:00 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 04:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल आगमन
पुणे – दानापुर स्पेशल (01481/01482)
- चलने की तिथि: 07 अप्रैल से 30 जून 2025 (सोमवार व शुक्रवार)
- समय: पुणे से 19:55 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 07:30 बजे दानापुर आगमन
- वापसी: 09 अप्रैल से 02 जुलाई 2025 (बुधवार व रविवार)
- समय: दानापुर से 08:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 17:35 बजे पुणे आगमन
लोकमान्य तिलक – समस्तीपुर स्पेशल (01043/01044)
- चलने की तिथि: 08 अप्रैल से 24 जून 2025 (मंगलवार)
- समय: लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन 21:15 बजे समस्तीपुर आगमन
- वापसी: 09 अप्रैल से 25 जून 2025 (बुधवार)
- समय: समस्तीपुर से 23:20 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 11:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल आगमन
सीएसएमटी – आसनसोल स्पेशल (01145/01146)
- चलने की तिथि: 07 अप्रैल से 23 जून 2025 (सोमवार)
- समय: सीएसएमटी से 11:05 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 02:50 बजे आसनसोल आगमन
- वापसी: 09 अप्रैल से 25 जून 2025 (बुधवार)
- समय: आसनसोल से 21:00 बजे प्रस्थान, तीसरे दिन 08:15 बजे सीएसएमटी आगमन
पुणे – दानापुर अनारक्षित स्पेशल (01105/01106)
- चलने की तिथि: 08 अप्रैल से 24 जून 2025 (मंगलवार)
- समय: पुणे से 19:55 बजे प्रस्थान, गुरुवार को 06:00 बजे दानापुर आगमन
- वापसी: 10 अप्रैल से 26 जून 2025 (गुरुवार)
- समय: दानापुर से 08:30 बजे प्रस्थान, शुक्रवार को 17:35 बजे पुणे आगमन
लोकमान्य तिलक – दानापुर अनारक्षित स्पेशल (01155/01156)
- चलने की तिथि: 11 अप्रैल से 27 जून 2025 (शुक्रवार)
- समय: लोकमान्य तिलक से 10:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 18:00 बजे दानापुर आगमन
- वापसी: 12 अप्रैल से 28 जून 2025 (शनिवार)
- समय: दानापुर से 20:00 बजे प्रस्थान, सोमवार को 04:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल आगमन
पुरी – पटना स्पेशल (08439/08440)
- चलने की तिथि: 03 मई से 28 जून 2025 (शनिवार)
- समय: पुरी से 14:55 बजे प्रस्थान, अगले दिन 10:45 बजे पटना आगमन
- वापसी: 04 मई से 29 जून 2025 (रविवार)
- समय: पटना से 13:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 09:45 बजे पुरी आगमन
रानी कमलापति – सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल (01663/01664)
- चलने की तिथि: 07 अप्रैल से 30 जून 2025 (सोमवार)
- समय: रानी कमलापति से 16:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 15:15 बजे सहरसा आगमन
- वापसी: 08 अप्रैल से 01 जुलाई 2025 (मंगलवार)
- समय: सहरसा से 18:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन 21:10 बजे रानी कमलापति आगमन
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पोर्टल/मोबाइल ऐप के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।