fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मंडल रेल कार्यालय के लापता अकाउंटेंट को पुलिस ने ढूंढ निकाला, जानिये कहां भाग गया था रेलकर्मी

चंदौली। पुलिस ने मंडल रेल कार्यालय के लापता अकाउंटेंट को ढूंढ निकाला। रेलकर्मी मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए वाराणसी के नमो घाट चला गया था। मोबाइल बंद कर लिया। इस वजह से परिजन अनहोनी को लेकर सशंकित हो गए थे।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्यालय में 42 वर्षीय निशांत राज कृष्ण अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। निशांत राज कृष्ण मंगलवार की रात  मानस नगर में स्थित आवास पर था। परिजनों ने बताया कि लोअर और शर्ट पहनकर टहलने के लिए बाहर निकले थे। लेकिन उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आए। इसके बाद मिलने जुलने वालों ने परेशान होकर आसपास में पता लगाया, लेकिन जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो थाने में जाकर उनके गायब होने की तहरीर दी गई।

 

 

Back to top button