fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर दिया जोर

चंदौली। परशुराम जयंती का पर्व शुक्रवार को चंदौली में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यालय स्थित लान में ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम की विधिविधान से पूजा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर राजेंद्र पांडेय ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों, त्याग, तपस्या, संस्कार और आदर्श पर चलने की प्रबल जरूरत है। इससे भारतीय संस्कृति और समाज में आदर्श बन कर प्रेरना दे सकें। सत्यमूर्ति ओझा ने कहा समिति समस्त ब्राह्मण समुदाय के दुख दर्द में हमेशा खड़ी रहती है आगे भी सभी वरिष्ठजन के प्रेरणा से कार्य करेगी। हमसभी भगवान परशुराम के आदर्शों में चलने का संकल्प लेते हैं। मैक्सवेल इंस्टीच्यूट के प्रंवधक व भाजपा नेता डा. केएन पांडेय ने कहा कि आज हमे ज्यादा जरूरत है कि एक मंच पर आकर भगवान के आदर्श पर चल कर समाज की भलाई के लिए कार्य करें। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ब्राह्मण संगठित हों मजबूत हो और संस्कारीत होकर अपना विकास करें। समित के पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज के मेधावियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्षता रविन्द्र नाथ दुबे तथा संचालन डा. शशिकांत मिश्रा ने किया। इस दौरान बद्री नारायण तिवारी, राजीव पांडेय,नंदशंकर पाठक, जितेंद्र तिवारी, दिलीप दुबे, पंकज मिश्रा, राजेश तिवारी, ,पंकज पांडेय, अनूप तिवारी, जयदीप तिवारी, बनवारी पांडेय,कमलापति पांडेय,डा. महेन्द्रनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

Back to top button