fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, शहीदों को किया याद

चंदौली। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सकलडीहा कस्बा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने विशाल मशाल जुलुस निकाला। इस दौरान कारगिल युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाकर देश को विजय दिलाने वाले वीर सैनिकों के योगदान को याद किया। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज से 25 साल पहले करगिल की पहाड़ियों पर भारत के शूरवीर सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग में विजय हासिल की थी। भारत के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के मनसूबों को धूल चटाई और करगिल की चोटियों पर तिरंगा लहरा दिया। गर्व से भर देने वाले इस दिन को हम करगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। करगिल युद्ध 1999 में समाप्त हुआ, जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे वाले पर्वतीय चौकियों पर नियंत्रण वापस ले लिया था। इसलिए, करगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। करगिल विजय दिवस देश भर में उन भारतीय नायकों को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, रामसुन्दर चौहान,विजय गुप्ता, कुमुद बिहारी सिंह, भानु चौहान, दीपक सिंह, अमित सैनी, दिनेश गोंड,मोनू पाण्डेय, मंजीत यादव आदि रहे।

पीडीडीयू नगर में भी निकला मशाल जुलूस

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर दीनदयाल नगर मे सब्जी मंडी से काली मन्दिर तक मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के पूर्व सब्जी मंडी मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश भक्ति गीत का कार्यक्रम भी हुआ। साथ ही शहीदों के परिवार का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की सराहना की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह,  अशोक सोनकर “तिलक” सौरभ चंद्रा, सौरभ जायसवॉल, कमलाकर दुबे, जय सिंह,गोपाल सिंह, शुभम गुप्ता, सतीश गुप्ता ,रंजन शाह, सुधीर घोष, सुनील श्रीवास्तव, विकाश सिंह, मालती गुप्ता, दीपक दुबे आदि रहे।

Back to top button