fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः खेत घूमने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिवान में मिला शव

चंदौली

बबुरी थाना क्षेत्र के क्षेत्र के खुरुहुजा गांव के सिवान में बुधवार की सुबह गांव के ही 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम खेत घूमने निकले। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन की। सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ गए तो शव देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
खुरुहुजा गांव निवासी गुड्डू यादव 41 वर्ष शाम को घर से निकले थे, देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजन ढूंढने लगे। सुबह गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो खेत में गुड्डू यादव का शव देखा। परिजनों को खबर की। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका व्यक्त कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Back to top button