fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत, विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

चंदौली। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले कोदई निवासी मुबीम बिंद की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक ने फोन से तहसीलदार वह अपर जिलाधिकारी से बात की। उन्होंने मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के लिए कहा। विधायक ने अपनी तरफ से परिवार को आर्थिक मदद की। इस मौके पर संतोष बिन्द, मंडल अध्यक्ष कमलकांत बिन्द, रिंकू बिन्द, आशीष उपाध्याय, मनीष सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।

Back to top button